पॉली और ग्रीन हाउस में बेमौसम सब्जियों और फूलों की खेती कर सकतें है किसान

जौनपुर – जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि पाली हाउस एवं ग्रीन हाउस 500 वर्ग0मी0 से 2500 वर्ग0मी0 तक के निर्माण के लिए उद्यान विभाग देगा 50 प्रतिशत तक का अनुदान। सरकार की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना किसानों की आय में बढ़ोतरी करेगी।

उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस योजना के तहत किसानों को फूल और सब्जियों की उन्नत खेती के लिए तकनीकी सहायता के साथ-साथ अनुदान भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित कर कृषि आय में वृद्धि करना है।

इस योजना के तहत किसानों को पॉली और ग्रीन हाउस निर्माण पर लागत का 50 प्रतिशत तक का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसान अब बेमौसम सब्जियों और फूलों की खेती कर सकेंगे, जिससे बाजार में उनकी मांग बनी रहेगी और आय में वृद्धि होगी। यह योजना उन किसानों के लिए लाभकारी होगी जो कम क्षेत्रफल में उच्च आय चाहते हैं।


उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से जिले में उन्नत किस्म के फूलों जैसे गुलाब, जरबेरा के साथ-साथ टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर फूलों और सब्जियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

इस योजना का किसान अधिक से अधिक लाभ उठाएं और इससे सम्बन्धित जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस मे जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय मे आधार, खतौनी, फोटो व बैंक पासबुक फोटोकापी के साथ सर्म्पक कर सकते है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां