चकबन्दी के लम्बित वादों को लेकर हुई समीक्षा बैठक


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में उप संचालक चकबन्दी मुख्यालय लखनऊ आलोक कुमार, चकबन्दी अधिकारी उल्फान अली एवं संजय सिंह कनौजिया द्वारा चकबंदी कार्यों एवं पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। इस मौके पर जनपद में सर्वे, कब्जा परिवर्तन एवं तरमीम स्तर पर लंबित कार्यों की समीक्षा करते करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जो गांव सर्वे/तरमीम स्तर पर लंबित है, उनमें कठोर परिश्रम करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार से समय कार्य पूर्ण करें। यदि समय से कार्य पूर्ण नहीं होता है तो सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

साथ ही समस्त न्यायालय लिपिक को भी निर्देशित किया गया कि समस्त वाद सीसीसीएमएस प्रणाली के अंतर्गत ऑनलाइन करके काज लिस्ट के अनुसार वादों की सुनवाई करवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि उच्च न्यायालय से आच्छादित वादों एवं 5 वर्ष से अधिक लम्बित वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें जिससे शासन की मंशानुसार कार्य पूर्ण किया जा सके।

जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देशित किया कि चकबन्दी कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तो अवगत करायें जिसका त्वरित गति से निस्तारण किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी/डीडीसी अजय अम्बष्ट, एसओसी अशोक कुमार, पवन सिंधु सहित समस्त चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदीकर्ता, चकबंदी लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न