दबंगों से परेशान रामलगन ने पुलिस व डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार।


चाचकपुर निवासी रामलगन ने विपक्षियों पर लगाया निर्माण कार्य रोकने का आरोप।

जौनपुर। कोतवाली थानाक्षेत्र के चाचकपुर निवासी रामलगन मौर्य ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके विपक्षी विपिन सिंह एडवोकेट, विवेक सिंह, स्मृति रानी एडवोकेट, विक्रमादित्य सिंह, वरूण सिंह व उनके भतीजे मुझे निर्माण कार्य नही करने दे रहे हैं। मेरे द्वारा जब-जब निर्माण कार्य कराने का प्रयास किया जाता है, तब-तब वे आकर गाली गलौज देते हुए काम रूकवा देते हैं और फौजदारी आमादा हो जाते हैं। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उक्त विपक्षियों के आतंक से परेशान होकर मैने हाईकोर्ट का दरवाजा खट-खटाया, जिस पर हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेशित किया कि कोतवाली पुलिस मुझे सुरक्षा व सहयोग प्रदान करें परन्तु वे ध्यान नही दे रहे हैं। रामलगन मौर्य ने बताया कि बीते 09 जून को मेरे द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था, तब मेरे दबंग विपक्षीगण विपिन सिंह एडवोकेट, स्मृति रानी एडवोकेट, विक्रमादित्य सिंह, वरूण सिंह व उनके भतीजे अपने छत से हमलोगों पर पत्थरबाजी करने लगे जिसमें हमलोगों को अन्दरूनी चोटे आई। लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। 112 नम्बर की पुलिस आने पर पत्थरबाजी बन्द हुईं परन्तु पुलिस ने निर्माण कार्य रोकवा दिया, जबकि माननीय हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि बिना स्टे आर्डर के पुलिस निर्माण कार्य नही रूकवा सकती है। रामलगन मौर्य ने बताया कि हमारे विपक्षी जान से मारने की धमकी दे रहे है। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को देने के बावजूद कोई कार्यवाही नही हो रही है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न