विज्ञान से आज दुनिया का हो रहा विकास:- नारद जी महाराज


जफराबाद।विज्ञान के बगैर आज के इस भौतिकवादी दुनिया का विकास असम्भव है।विकास में विज्ञान की सबसे अहम भूमिका है।यह बातें मंगलवार की देर शाम को सिरकोनी ब्लॉक के किशुनदास पुर गांव में स्थित ए के एस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव तथा विज्ञान कक्ष व रमाशंकर सिंह चिल्ड्रेन पार्क के लोकार्पण के मौके पर बोलते हुए परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के प्रमुख शिष्य नारद जी महाराज ने कही।


उन्होंने कहा कि शिक्षा आज के युग में अति आवश्यक है।बिना शिक्षा के मनुष्य पूर्ण रूप से विकास नही कर सकता।वह हमेशा एक अनचाहे डर का शिकार बना रहता है।विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह ने कहा कि आज गांव में रहने वाले सभी लोगों के अंदर कही न कही शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।यह एक विकसित राष्ट्र के लिये एक अच्छा संदेश है।समाजसेवी आशुतोष सिंह ने कहा कि आज गांव गांव में सरकारी स्कूलों के अलावा निजी स्कूल खुल रहे है।इन स्कूलों ने बच्चों के अंदर शिक्षा को लेकर एक जज्बा पैदा कर दिया है।शिक्षक नेता डॉ जेपी सिंह ने कहा आज सभी अपने बच्चों को अपने स्तर से बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहे है।
इसके पूर्व कार्यक्रम में आये अतिथियों का विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार सिंह,प्रधानाचार्य श्रीमती अनिता सिंह,डॉ इंद्रपाल सिंह ‘राजू’,हिमांशु हनुमंत सिंह,सुधांशु सक्षम सिंह,पीयूष रंजन सिंह आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति रूपेश सिंह”डिप्ले” तथा संचालन अशोक सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रवीन कुमार सिंह,राजकुमार,जटाशंकर यादव,अनिल पाण्डेय,श्रीप्रकाश सिंह ‘पप्पू’सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां