जौनपुर -श्रीराम कथा कलश यात्रा हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा,श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह नें कहा की यह कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है।

जौनपुर। आज रविवार को अपराह्न 3 बजे उत्सव मोटल के बैंक्वेट हॉल में बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर के मैदान पर होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पूर्व दशहरा के दिन आयोजित होने वाली कलश यात्रियों का आकाश से हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा करके किया जाएगा।

शहर के ऊपर मंडराता पुष्पवर्षक विमान और नीचे रामभक्तो के जय श्रीराम की अनुगूंज से समूचे शहर को आध्यात्मिकता के रंग में सराबोर करने की तैयारियों कों समन्वय बैठक में अंतिम रूप दिया गया। बता दे कि सेवा भारती के बैनर तले आयोजित होने वाली श्रीराम कथा स्थानीय बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान पर आगामी 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। 20 अक्टूबर 2026 को कलश एवं शोभा यात्रा का कार्यक्रम होगा।

आज के बैठक में हनुमानघाट से निकलने वाली कलश यात्रा के लिए संख्या ,रुट मैप का निर्धारण, सुरक्षा व्यस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यस्था हेतु गहन विचार विमर्श किया गया। कलश यात्रा में अनुमानतःदस हजार रामभक्त भाग लेंगे।*श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह नें कहा की यह कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है। सभी के समन्वित प्रयास से जौनपुर के कल्याणार्थ इस श्रीराम कथा का आयोजन करने के प्रति हम संकल्पित है।श्रीराम कथा समाज परिवर्तन का माध्यम बने यही सेवा भारती का उद्देश्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरली पाल प्रान्त कार्यवाह काशी प्रांत तथा संचालन डा तेज सिंह, विभाग प्रमुख, सेवाभारती ने किया।इस अवसर पर प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, डा वेदप्रकाश सिंह अनिल गुप्ता (जिलाध्यक्ष सेवाभरती), प्रेमचंद शुक्ल , राजीव कुमार सिंह, ब्रम्हेश शुक्ल पप्पू माली जी (राष्ट्रीय महासचिव, अपना दल “एस”), डॉ विनोद कन्नौजिया, सुरेश सिंह डॉ मधुकर तिवारी, बबलू दूबे, मनोज दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव,ऋचा सिंह, मीना यादव, सोनी जायसवाल, नारायण चौरसिया, प्रियंका श्रीवास्तव,प्रदीप सिंह “रिंकू”, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, डा अंजना श्रीवास्तव, डॉ अंजना सिंह, डॉ वंदना सरकार, नेहा सिंह,किरन सिंह,सुचिता सिंह,रजनी साहू, मिलन श्रीवास्तव,प्रांजल पटेल सहित अन्य विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी ने व्योम सिंह पटेल पर भरोसा जताते हुए जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है ।जिला मंत्री बनाये…

Continue reading
जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत बुढ़नेपुर गांव के निवासी डॉ. आरएन त्रिपाठी को चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का नया कुलपति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-

जफराबाद में रोजगार मेले में 611 युवाओं ने लिया हिस्सा, 304 शॉर्टलिस्ट

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी की गरिमामयी उपस्थिति में रू 3650 करोड़ से अधिक की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर