अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व क्रीड़ा भारती जौनपुर द्वारा लगाया गया योगाभ्यास शिविर


जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को एक विशेष योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन उर्दू बाजार स्थित रामलीला मैदान सभागार में किया गया। इस शिविर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों, चिकित्सकों और युवाओं ने सामूहिक रूप से योग कर स्वास्थ्य और निरोग जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत योग शिक्षिका रजनी साहू के कुशल निर्देशन में हुई।

उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और दैनिक जीवन में योग के महत्व को रेखांकित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक डॉ. सुभाष सिंह, , बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तेज सिंह, राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी राधेश्याम बाबा मौर्य ने संयुक्त रूप से कहा कि दैनिक जीवन में योग से जुड़कर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

जिला बाल कार्य प्रमुख नारायण चौरसिया ने खेल और योग के इस समन्वय कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।शिविर में मुख्य रूप से चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. तेज सिंह, और डॉ. अरविंद गुप्त उपस्थित रहे।

डॉक्टरों ने योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक मीरा अग्रहरि के साथ नीतू गुप्ता, , वीरेंद्र, तेरसूराम, जे. डी. मौर्य, मंदरिका मौर्य, अमन अग्रवाल, विनय यादव, आकाश यादव और नितेश मौर्य का विशेष सहयोग रहा।इस योगाभ्यास में युवाओं और बच्चों का उत्साह भी देखते ही बनता था।

कार्यक्रम में संजू, आरविका, भाविका, हैप्पी, कृष गुप्ता, यशवीर सोनकर और ऋषि सहित कई बच्चों ने भी पूरी निष्ठा के साथ योगासनों का अभ्यास किया।कार्यक्रम के अंत में संयोजक मीरा अग्रहरि ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,