उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग  महेश कुमार शुक्ल  के द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल निजामुद्दीनपुर  का किया गया आकस्मिक निरीक्षण 

जौनपुर – उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग श्री महेश कुमार शुक्ल जी के द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल निजामुद्दीनपुर आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गो आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि गो वंशो को निर्धारित मात्रा में भूसा चोकर दिया जाए। गोवंशो का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि छोटे गोवंशों को अलग रखा जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि गो आश्रय स्थल में हरा चारा, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव, अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्रीनिवास, ग्राम प्रधान केयर टेकर सहित अन्य उपस्थित रहे।
              इसके साथ ही सदस्य गो सेवा आयोग रमाकांत उपाध्याय द्वारा बक्सा स्थित सादनपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने नेपियर घास की खेती पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा व्यवस्थाओं को देखा और निर्देशित किया कि गो आश्रय स्थलों में भूसा, चारा, पानी आदि की उपलब्धता होनी चाहिए। गोवंशों की नियमित चिकित्सकीय जांच करने के भी निर्देश पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए।


  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती