बदलापुर वीरों की धरती है:कृपाशंकर सिंह

वीरता और वचन की एक अद्भुत मिसाल का नाम महाराणा प्रताप है:मोती सिंह

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा अंतर्गत महराजगंज विकास खण्ड के प्रयागराज–शाहगंज मार्ग के चेती रामनगर में हिन्दू वीर सिरमौर महाराणा प्रताप प्रवेश द्वार का लोकार्पण रविवार को हुआ।कार्यक्रम में पहुँचे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लोकार्पण किया।आयोजक विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने सभी अतिथियों को साफा व तलवार देकर सम्मानित किया।

आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि वीरता और वचन की एक अद्भुत मिसाल का नाम महाराणा प्रताप है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बदलापुर वीरों की धरती है वही बदलापुर के विधायक की तारीफ करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास भाजपा के नीति को आगे बढ़ाते है और चारों तरफ विकास की गंगा बहा रहे है और यह प्रवेश द्वार उसका एक बड़ा उदाहरण है बदलापुर के विधायक का कार्यालय इतना लंबा हो की एक नजरी बने वही पूर्व प्रत्याशी अजय दुबे अज्जू की भी तारीफ करते हुए कहा कि अज्जू भी तैयार है कि जनता हमे कब मौका दें और मुंगराबादशाहपुर की तस्वीर बदलने का काम करें,यही नहीं जौनपुर जिले की नौ की नौ विधानसभा में आने वाले 2027 में भाजपा और उनके सहयोगी दल जीत का परचम लहराए ऐसी कामना है।


आगे बोलते हुए गृहराज्य मंत्री ने कहा कि जिस तरह से विपक्ष भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगा रहा है जो खुद चोर है वह दूसरे के दामन पर दाग लगाने का प्रयास कर रहा है इस तरह से बिना नाम लिए हुए हमला बोलते हुए कहा कि जो हमारे बीडीसी चुराते हैं जो हमारे ग्राम प्रधान को चुराते हैं जो हमारे क्षेत्र पंचायत को चुराते हैं ब्लाक प्रमुख की चुराने का काम किया था वह हमारे पार्टी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं और आगे उन्होंने तमाम उदाहरण देते हुए समाजवादी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि जिस तरह से एक पिछड़ा,दलित और अल्पसंख्यक की बात करने वाली समाजवादी पार्टी किस तरह से पूजा पाल ने जिस तरही अपने पति के हत्यारे को सरकार के द्वारा न्याय मिलने पर यूपी सरकार की तारीफ की कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार उनको न्याय दिलाने का काम किया और सदन में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की तारीख के बाद बौखलाए अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से निष्काशित कर दिया कहीं ना कहीं यह दर्शाता है की PDA की बात करने वाली समाजवादी पार्टी कितना पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक के बारे में सोचती है इसका जीता जागता उदाहरण है और जनता आने वाले 2027 के चुनवा में इसका मुंह तोड़ जवाब विपक्ष को देगी। कार्यक्रम आयोजक विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि महाराणा प्रताप का गौरवशाली इतिहास रहा है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व सांसद केपी सिंह, भाजपा पूर्व प्रत्याशी कुँवर जय सिंह बाबा ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया और कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सिंह ने किया और अंत में सभी आए हुए जनता का आभार भी जताया।सम्मानित अतिथियों में प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,अजय शंकर दूबे, बदलापुर अध्यक्ष सीमा सिंह,भाजपा नेता विवेक सिंह राजा, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, पूर्व प्रमुख सजल सिंह,भाजपा नेता रोहित सिंह,आशीष सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह,यादवेंद्र प्रताप,अम्बुज तिवारी,उमा प्रताप, संदीप सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न