उo प्र0 ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन 18मई 2025 को

विकास भवन में जुटेंगे पूरे जनपद के ग्राम पंचायत अधिकारी

जौनपुर– उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जनपद शाखा जौनपुर के अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जनपद जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन 18 मई 2025 दिन रविवार को विकास भवन सभागार जौनपुर में संपन्न होगा।

डॉ सिंह ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के समस्त विकास खंडो में विकासखंड इकाइयों का गठन पूर्ण हो चुका है जिसमें विकासखंड बदलापुर मे रणजीत सिंह अध्यक्ष एवं सत्यम प्रकाश यादव मंत्री, बरसठी में अमित कुमार यादव अध्यक्ष एवं महेंद्र प्रताप मंत्री, बक्शा में विजय भान यादव अध्यक्ष एवं महेश तिवारी मंत्री, धर्मापुर में राजेश कुमार यादव अध्यक्ष एवं अखिलेश कुमार मंत्री, डोभी में किशन कुमार अध्यक्ष एवं पंकज कुमार गौतम मंत्री, जलालपुर में डॉ प्रदीप कुमार सिंह अध्यक्ष एवं दिनेश राजभर मंत्री, करंजाकला में नागेंद्र कुमार यादव अध्यक्ष एवं नवनीत सिंह मंत्री, केराकत में आसिफ अंसारी अध्यक्ष एवं मटरू राम मंत्री, खुटहन में सिम्मी सिंह अध्यक्ष एवं उमेश कुमार यादव मंत्री, मुंगरा बादशाहपुर में आशीष कुमार यादव अध्यक्ष एवं शशिकांत तिवारी मंत्री, महराजगंज में विनय कुमार यादव अध्यक्ष एवं विकास यादव मंत्री, मड़ियाहूं में अजीत प्रताप सिंह अध्यक्ष एवं प्रमोद कुमार मंत्री, मछली शहर में सुशील कुमार उपाध्याय अध्यक्ष एवं शैलेंद्र कुमार पटेल मंत्री, मुफ्तीगंज में प्रवीन कुमार सिंह अध्यक्ष एवं हरिहर लाल मंत्री, रामनगर में मनोज कुमार यादव अध्यक्ष एवं उदय राज मंत्री, रामपुर में आकाश यादव अध्यक्ष एवं राम बहादुर मंत्री, शाहगंज में संजय यादव अध्यक्ष एवं दीपक सिंह मंत्री, सिकरारा में राजकुमार पांडेय अध्यक्ष एवं प्रमोद कुमार यादव मंत्री, सिरकोनी में श्याम बहादुर यादव अध्यक्ष एवं मो. साजिद अंसारी मंत्री, सुंइथाकला में जयप्रकाश मौर्य अध्यक्ष एवं राजकुमार पटेल मंत्री तथा सुजानगंज में सौरभ सिंह अध्यक्ष तथा अजय सरोज मंत्री निर्वाचित हुए हैं। डॉ सिंह ने जनपद के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों से अपील किया कि आप सभी निश्चित तिथि एवं समय पर द्विवार्षिक अधिवेशन में अपनी सहभागिता करें तथा संगठन की एकता एवं मजबूती को अपने हित एवं पावनों के लिए अधिक सशक्त बनावें।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न