जौनपुर की बिटिया ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में किया यूपी का प्रतिनिधित्व


65 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल पाकर परिवार एवं जनपद का बढ़ाया मान
जौनपुर। ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट एकेडमी जौनपुर की पहलवान आस्था आनन्द सिंह ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में 65 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुये अपने भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया।

आस्था के कोच अशोक सोनकर का कहना है कि आस्था की नियमित प्रैक्टिस को देखकर लगता था कि आने वाले समय में इसका इंटरनेशल मेडल निश्चित तौर पर होगा। आस्था की के पिता माधवानंद सिंह और माता मेनका सिंह जो भाजपा की क्षेत्र  पदाधिकारी हैं, के शानदार मेहनत के परिणामस्वरूप जौनपुर की बिटिया देश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर के आई है।

आस्था बड़े पिता सच्चिदानंद सिंह जो पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य सुरहन आज़मगढ़ हैं, बिटिया के जीत से प्रसन्न हैं। दूसरे बड़े पिता विवेकानंद सिंह जो हैंडबाल के पूर्व कोच उत्तर प्रदेश पुलिस टीम एवं वर्तमान ट्रैफ़िक सब इंस्पेक्टर मिर्जापुर में हैं, ने बिटिया के प्रयास को सराहा है। आस्था अपनी जीत के लिये प्रेरक अपने दादा स्व. गुलाब सिंह मास्टर को मानती हैं।

बता दें कि अभी शीघ्र ही आस्था को समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आशीर्वाद स्वरूप 51000 की सहयोग राशि भी प्राप्त हुई थी।

आस्था के चाचा परमानंद सिंह का कहना है कि आनंद परिवार की शान आस्था आनंद एक दिन पूरे विश्व में आनंद परिवार का नाम रोशन करेगी।

बिटिया के शानदार प्रदर्शन में परिवार और जिले में उत्साह का माहौल है। जिला कुश्ती संघ महासचिव विजय बहादुर सोनकर, जिलाध्यक्ष कुश्ती संघ कमला यादव, धर्मेंद्र यादव, दिनेश यादव, गाजीपुर कोच कमलेश यादव, रामानंद यादव सहित तमाम लोगों ने बिटिया को बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना किया।


  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न