तकनीक एवंम आत्मविश्वास से मिलेगी सफलता-प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान

मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन

जौनपुर -शहर के मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज, में आज दिनांक 17 मई को एक वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र एवं पासआउट युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह मेला छात्रों को निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया, जो कॉलेज एवं उद्योग जगत के मध्य एक सशक्त सेतु का कार्य कर रहा है।

इस रोजगार मेले का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में सफलता प्राप्त करने हेतु मेहनत, समर्पण एवं आत्मविश्वास आवश्यक हैं। इस प्रकार के रोजगार मेले छात्रों को नए अवसरों से जोड़ने में प्रभावशाली भूमिका निभाते हैं।

मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर अधिकारियों ने भाग लिया और विशेष रूप से प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं पर छात्रों को जानकारी दी। उन्होंने तकनीकी दक्षता, संचार कौशल और पेशेवर व्यवहार को सफलता की कुंजी बताया।

इस रोजगार मेले में 585 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया तथा 230 रिक्त पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए गए। कई छात्रों को प्रारंभिक चरण में चयनित भी किया गया है, जिसकी विस्तृत सूची शीघ्र जारी की जाएगी।

कार्यक्रम में वाराणसी, मिर्जापुर और चंदौली जिलों से आए युवाओं ने भी भाग लिया। प्रमुख एचआर प्रतिनिधियों में विकाश मिश्रा, अंजफर जाफर, पुनीत मौर्य, प्रवीण सिंह, डॉ. जीवन यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहम्मद इलियास, हिमाद्रि मौर्य, दिव्यानी सिंह,फरहीन बानो, प्रवीण यादव,अहमद अब्बास एवं तकरीम फातिमा की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

महाविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का आश्वासन दिया, जिससे छात्र-छात्राओं को करियर निर्माण हेतु सशक्त मंच उपलब्ध होता रहे।

तकनीक एवंम आत्मविश्वास से मिलेगी सफलता-प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान

मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन

जौनपुर-शहर के मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज, में आज दिनांक 17 मई को एक वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र एवं पासआउट युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह मेला छात्रों को निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया, जो कॉलेज एवं उद्योग जगत के मध्य एक सशक्त सेतु का कार्य कर रहा है।

इस रोजगार मेले का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में सफलता प्राप्त करने हेतु मेहनत, समर्पण एवं आत्मविश्वास आवश्यक हैं। इस प्रकार के रोजगार मेले छात्रों को नए अवसरों से जोड़ने में प्रभावशाली भूमिका निभाते हैं।

मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर अधिकारियों ने भाग लिया और विशेष रूप से प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं पर छात्रों को जानकारी दी। उन्होंने तकनीकी दक्षता, संचार कौशल और पेशेवर व्यवहार को सफलता की कुंजी बताया।

इस रोजगार मेले में 585 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया तथा 230 रिक्त पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए गए। कई छात्रों को प्रारंभिक चरण में चयनित भी किया गया है, जिसकी विस्तृत सूची शीघ्र जारी की जाएगी।

कार्यक्रम में वाराणसी, मिर्जापुर और चंदौली जिलों से आए युवाओं ने भी भाग लिया। प्रमुख एचआर प्रतिनिधियों में विकाश मिश्रा, अंजफर जाफर, पुनीत मौर्य, प्रवीण सिंह, डॉ. जीवन यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहम्मद इलियास, हिमाद्रि मौर्य, दिव्यानी सिंह,फरहीन बानो, प्रवीण यादव,अहमद अब्बास एवं तकरीम फातिमा की उल्लेखनीय उपस्थिति रही

।

महाविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का आश्वासन दिया, जिससे छात्र-छात्राओं को करियर निर्माण हेतु सशक्त मंच उपलब्ध होता रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां