कार्य संचालन में गम्भीर लापरवाही व उदासीनता बरतने पर क्षेत्रीय सफाई नायक और मेठ निलम्बित


जौनपुर। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर ने अवगत कराया गया है कि गत 25 अगस्त 2025 को सायं मछलीशहर पड़ाव पर घटित घटना के क्रम में संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी मेठ संतोष शुक्ला एवं क्षेत्रीय सफाई नायक अरविंद सिंह को स्पष्टीकरण जारी किया गया था। जिसके क्रम में उक्त कर्मचारियों द्वारा निर्गत स्पष्टीकरण के सम्बन्ध में आख्या प्रस्तुत किया गया जो असंतोषजनक तथा निराधार पाया गया। घटना के संदर्भ में प्राप्त तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि कार्य संचालन में गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है जिस पर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही करते हुए मेठ संतोष शुक्ला एवं क्षेत्रीय सफाई नायक अरविंद सिंह को निलंबित कर दिया है। अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं कार्य की उपेक्षा को दृष्टिगत रखते हुए की गई है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रमोद, सफाई नायक को उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्षेत्र के साथ-साथ मंडी अहमद खान वार्ड का दायित्व भी सौंपा गया है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां