राज्यमंत्री  ने शोकाकुल परिवारजन से मिलकर, बंधाया ढांढस*

*दुख की इस घड़ी में शासन प्रशासन पीड़ित परिवारजन के साथ-  राज्यमंत्री

*सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही हर संभव मदद का दिया भरोसा*

* मुख्यमंत्री  इस प्रकार के प्रकरण को लेकर बेहद संवेदनशील है-  राज्यमंत्री

जौनपुर –  गत 25 अगस्त 2025 को कोतवाली क्षेत्र के मछली शहर पड़ाव तिराहे पर घटित घटना जिसमें तीन व्यक्ति शिवा गौतम, प्राची मिश्रा तथा समीर की असमय मृत्यु हो गई थी।  

               आज  (राज्य मंत्री) स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारियों के साथ तीनों मृतक के घर पहुंच कर उनके परिवारजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए और सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन-प्रशासन आपके साथ हैं और हम हमेशा आपके साथ रहेंगे, आपकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री  इस प्रकार के प्रकरण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं, उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने हेतु निर्देशित भी किया है।

               इस दौरान उन्होंने शासन की ओर से स्वीकृत धनराशि प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। 

                    सर्वप्रथम कुल्हनामऊ निवासी मृतक ई-रिक्शा चालक शिवा गौतम के घर पहुंच कर उनके स्वजन को मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र, विद्युत विभाग की अनुमन्य धनराशि का प्रमाण पत्र जिसे खाते में ट्रांसफर करा दिया गया है, मृतक शिवा की पत्नी का समाज कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिला पेंशन के अंतर्गत आवेदन कराने के साथ ही पारिवारिक लाभ योजना देने तथा जिला पूर्ति अधिकारी को अंत्योदय कार्ड बनवाने के साथ ही मृतक शिवा के बच्चों को प्रोबेशन विभाग के अंतर्गत बाल सेवा योजना का लाभ देने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया।

              *मियांपुर निवासी मृतक प्राची मिश्रा के घर पहुंचकर  राज्यमंत्री , विधायक मडियाहूं डॉ0 आर0 के0 पटेल, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा लगभग डेढ़ घंटे तक परिवारजन से वार्ता की गई* तथा संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया गया साथ आर्थिक सहायता राशि देने हेतु प्राची के परिजन के बैंक खाते का विवरण लिया गया जिससे शासन से स्वीकृत अनुमन्य धनराशि यथाशीघ्र खाते में स्थानांतरित किया जा सके, इसके साथ ही पात्रता का चयन करते हुए योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया और कहा गया कि शासन प्रशासन की ओर से हर संभव उनकी मदद की जाएगी।

             फूलपुर प्रयागराज निवासी मृतक समीर के घर पहुंच कर उन्हें सहायता राशि  का प्रमाण पत्र देने के साथ ही उन्होंने परिवारजन से मुलाकात की तथा जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा को पत्र के माध्यम से पात्रता निर्धारण के अनुसार उन्हें समस्त योजनाओं से आच्छादित करने के संबंध में वार्ता भी की।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न