डीएम ने बक्शा ब्लाक के सादनपुर अस्थाई गोशाला का किया औचक निरीक्षण,मौके पर जिम्मेदारो को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

जौनपुर, – जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा विकास खण्ड बक्शा के सादनपुर अस्थाई गोशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गो आश्रय स्थल में गोवंशो के लिए मूलभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता का जायजा लिया गया।


          गो-आश्रय स्थल में पर्याप्त मात्रा में भूसा, चोकर, पेयजल, नेपियर घास आदि उपलब्ध पायी गया। शेड मे वेंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था पायी गयी।


          जिलाधिकारी ने निर्देश दिया गया कि गोवशों को नैपियर घास प्रचुर मात्रा में दिया जाए। गो आश्रय स्थल में पौधरोपण भी किया जाए। इसके साथ ही पशु चिकित्साधिकारी नियमित रूप से गोवंशो के स्वास्थ्य की जांच करे और बीमार होने की दशा में उनका उपचार भी करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशो को गुड़ और केला भी खिलाया।


              इसके उपरान्त जिलाधिकारी के द्वार सादनपुर पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकीदार ने बताया कि 15 दिन से केबिल खराब है उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी जोड़ा नही जा रहा है। जिस पर अधीक्षण अभियंता जल निगम को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये।


            जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वाकांक्षी योजना है इसमें शिथिलता क्षम्य नही की जाएगी।


                इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 ओ.पी. श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान मनीलाल यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न