सभासदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर बिना किसी भेदभाव से करवाये जाएंगे विकास कार्य– चेयरमैन उम्मे रहिला

नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन की अध्यक्षता में बोर्ड मीटिंग संपन्न।

सभासदों ने वार्डो में विभिन्न विकास कार्यों को करवाने के लिए दिया प्रस्ताव।

जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय परिसर में शनिवार को अध्यक्ष उम्मे रहिला में की अध्यक्षता में बोर्ड मीटिंग की बैठक सम्पन्न हुई। बोर्ड बैठक में सभासदों ने वार्डो में करवाए जाने वाले कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दिया।


नगर पंचायत की बोर्ड बैठक सुबह 11 बजे चेयरमैन उम्मे रहिला ईओ विजय कुमार सिंह और सभासदों की उपस्थिति में बैठक शुरू हुई। बैठक में सभासद रवि कांत मोदनवाल ने प्रस्ताव देते हुए मोहल्ला शेखवाड़ा में ईश्वर चंद के मकान से विजय चौरसिया के मकान तक पाइप लाइन , पेयजल व जल निकासी पी वी सी पाइप लगवाने इंटर लॉकिंग मरम्मत निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया। वही सभासद दिलशाद अहमद ने नगर पंचायत कार्यालय कैंपस में मिट्टी भराई और कार्यालय में दैनिक उपयोग में खड़े टैंकर और ट्रैक्टर और अन्य सामानों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल ऊंची करवाने और कार्यालय कैंपस में इंटर लॉकिंग लगवाने का प्रस्ताव दिया।

चेयरमैन उम्मे रहिला ने सभासदों द्वारा दिये गए प्रस्ताव पर जल्द से जल्द इन कार्यो का टेंडर विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार द्वारा बजट आते ही कार्य को शुरू करवा देने के लिए आश्वस्त किया। चेयरमैन उम्मे रहिला पत्नी डॉ सरफराज खान ने बैठक में सभासदों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस जिस वार्ड में आवश्यक विकास कार्य के प्रस्ताव दिए जा रहे उन्हें प्राथमिकता देते हुए बिना किसी भेदभाव से विकास कार्य करवाया जाएगा। चेयरमैन उम्मे रहिला ने मीटिंग में सभासदों को अवगत कराया कि सभी वार्डो में दोनों पालियों में साफ सफाई, गीला सूखा कूड़ा का निस्तारण, कही से भी बिगड़े हुए हैंडपम्प की शिकायत मिलते ही प्लंबर द्वारा उन्हें भेज कर तत्काल कार्य करवा दिया जाता है। जिसका फोटो भी नगर पंचायत के ग्रुप में प्रेषित की जाती है। ईओ विजय कुमार सिंह ने अवगत कराया की नगर पंचायत जफराबाद स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत साफ सफाई में पूरे जनपद की निकायों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सभी वार्डो में रोस्टर के द्वारा फ़ांगिंग और साफ सफाई सफाई सुपर वाइजर की निगरानी में करवाई जाती है। बोर्ड की मीटिंग सकुशल सम्पन्न हुई।
इस बोर्ड बैठक में सभासद रविकांत मोदनवाल, दिलशाद अहमद, परवेज कुरेशी, सिद्दीका बानो, सुलाबी देवी, शमा परवीन, विनोद प्रजापति आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां