केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

जौनपुर। केंद्र सरकार के सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जिला विकास कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र विक्रम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. कमल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला विकास कार्यालय से निखिल श्रीवास्तव, अमरदीप चौहान और अमित शर्मा, जिला समाज कल्याण विभाग से नमन तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी शिविर में मौजूद रहे।

स्वास्थ्य शिविर में लगभग 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading
    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    जौनपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंगल क्लिनिक न्यूरोसाइकेट्रिक सेंटर, वाजिदपुर तिराहा में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन