गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा वितरित किया गया कम्बल

जौनपुर 05 जनवरी, 2025 – भीषण शीतलहर के दृष्टिगत तहसील सदर, राजस्व ग्राम मियांपुर के मंगलम लॉन में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव जी एवं जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र द्वारा समाज के वंचित, गरीब, असहाय, वृद्ध एवं पात्र व्यक्तियों को कम्बल वितरित किया गया। इस दौरान लगभग 650 कंबल वितरित किए गए ।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव कहा कि इस कड़ाके की ठंडक में गरीब व निर्बल, असहाय लोगो को कंबल बांटना सबसे पुनीत कार्य है, इस पुनीत कार्य में सक्षम लोगों को भी आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के दृष्टिगत शाही पुल पर घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है, इसी प्रकार जनपद के विकास हेतु और भी कई कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शासन प्रतिबद्ध है कि जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी गरीब, वंचित और पात्र व्यक्तियों को मिले। शासन द्वारा संचालित ऐसी कई योजनाएं हैं जिनका उद्देश्य है समाज के गरीब तबके के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना जिससे वे सामाजिक और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सके। ये योजनाएं स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, कृषि, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं इसका लाभ समाज के पिछड़े और वंचित लोगों को मिल भी रहा है, पक्का मकान, शौचालय, गैस सिलेंडर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ लोगों को प्रदान किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को पेंशन, आवास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान राज्यमंत्री के द्वारा विस्तार से विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई और आम जनमानस से लाभ लेने के लिए अपील की गई।


जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पुनीत कार्य में अन्य जो भी व्यक्ति सक्षम है आगे आये और गरीब और असहायों को कम्बल वितरित करें। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से किसान रजिस्ट्री कराने की अपील भी की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, पार्टी के पदाधिकारीगण, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां