व्यापार मंडल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के माध्यम से दिया


जौनपुर —भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के निर्देशन पर जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध मे ज्ञापन व्यापार मंडल के पदाधिकारी द्वारा जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को देते हुए आग्रह किया गया की यह ज्ञापन प्रधानमंत्री तक समय से पहुंच जाए ।

ज्ञापन में ऑनलाइन व्यापार से संबंधित निम्नलिखित 6 समस्याओं को बताते हुए अविलंब इस पर ध्यान देने का आग्रह किया । जौनपुर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन व नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने निम्न मांगों को सांसद को बताते हुए ज्ञापन दिया,


1- ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर विक्रेताओं का केवाईसी अनिवार्य किया जाए, 2- ई-कॉमर्स की बड़ी कंपनिया लगातार वित्तीय घाटे दिखा रही है,
3- ई-कॉमर्स प्लेटफार्म को थोक विक्रेताओ के रूप में व्यापार नहीं करना चाहिए, 4- सरकार के सहयोग से संचालित एमएसएमई विक्रेता नुकसान की तरफ अग्रसर हो रहे हैं, 5- एमएसएमई विक्रेता अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते,


6- ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी कर्मियों को कर्मचारी के रूप में माना जाए, उपरोक्त मुद्दे विशेष रूप से व्यापार एमएसएमई और उपभोक्ताओं को प्रभावित करते हैं जिन पर तत्काल ध्यान देने और विनीयमन अधिनियम (रेगुलेटिंग एक्ट) बनाने की आवश्यकता है, यह विनियमन निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे और एकाधिकार एवं अनैतिक प्रथाओं पर अंकुश लगाएंगे,
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, राजदेव यादव, मनोज कुमार साहू, मुन्नालाल अग्रहरि, अरशद कुरैशी और अनिल वर्मा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां