गोमती नदी पर प्लाटून पुल का लोकार्पण, शहर को जाम से मिलेगी राहत

66.75 लाख की लागत से बने पीपे के पुल से कई मोहल्लों को सीधा लाभ

जौनपुर– शहरी क्षेत्र की यातायात समस्या को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बदलापुर पड़ाव से तूतिपुर तक गोमती नदी पर बने प्लाटून पुल (पीपे का पुल) का रविवार को लोकार्पण कर दिया गया। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ पुल का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 66.75 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।
लोकार्पण के दौरान मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि गोमती नदी शहर के बीचों-बीच बहती है, जिससे आधी आबादी एक ओर और आधी दूसरी ओर निवास करती है। सीमित पक्के पुलों के कारण शहर में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले सिपाह अचला देवी घाट से मियापुर तक एक प्लाटून पुल बनाकर जनता को राहत दी गई थी और अब इस नए पुल के शुरू होने से बदलापुर पड़ाव, कटघरा, ताड़तला, मखदूम शाह अढ़न, अबीरगढ़ टोला, तूतिपुर, पानदरीबा और पुरानी बाजार सहित कई क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मंत्री ने यह भी बताया कि शास्त्री पुल के समानांतर एक नए पक्के पुल का निर्माण कार्य जारी है। इसमें हो रही देरी को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत की थी, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है और अब निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, नगर अध्यक्ष कमलेश निषाद, जिला महामंत्री अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, सभासद नंदलाल यादव, विष्णु सेठ सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक जौनपुर, 20 जून। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार…

    Continue reading
    अधिवक्ता परिषद की बैठक में संघ की गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श

    जौनपुर। अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की जनपद इकाई जौनपुर एवं शासकीय अधिवक्ता बंधुओं तथा विचार परिवार के अधिवक्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

    अधिवक्ता परिषद की बैठक में संघ की गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श

    डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न ।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर: कृपाशंकर सिंह

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व क्रीड़ा भारती जौनपुर द्वारा लगाया गया योगाभ्यास शिविर