शक्ति वंदन अधिनियम अभियान महिला सशक्तिकरण की नई दिशा में भाजपा का ऐतिहासिक कदम : सीमा द्विवेदी

मातृशक्ति से अपील करती हूं कि वे इस अभियान से जुड़कर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करें: अर्चना सिंह

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के सफल कार्यान्वयन और आगामी योजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसको राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने संबोधित किया इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता और 2029 के चुनावों में 33% आरक्षण लागू करने की रूपरेखा साझा करना रहा।

राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बताया कि संसद के आगामी विशेष सत्र (16-18 अप्रैल) में अधिनियम से जुड़ी तकनीकी बाधाओं को दूर किया जाएगा और नए प्रस्ताव के तहत लोकसभा सीटों की संख्या 816 करने की योजना है, जिससे महिलाओं के लिए 273 सीटें आरक्षित होंगी।

उन्होंने आगे बताया कि अब 2027 की जनगणना की प्रतीक्षा किए बिना, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि 2029 में महिलाएं अपना हक पा सकें जन-जागरण अभियान के तहत आगामी 15 से 17 अप्रैल तक पूरे जिले में ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ और स्कूटी रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अब ‘महिला विकास’ से आगे बढ़कर महिला नेतृत्व वाले विकास की ओर कदम बढ़ा चुका है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के आत्मविश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई जो इस प्रकार से है
14 अप्रैल: बूथ स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम।15-16 अप्रैल: ‘शक्ति वंदन’ पदयात्रा का आयोजन।
18 अप्रैल: संसद के विशेष सत्र के उपलक्ष्य में विजय उत्सव।

टी डी कालेज की प्रिंसिपल अर्चना सिंह ने कहा कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर मातृशक्ति से अपील करती है कि वे इस अभियान से जुड़कर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करें उन्होंने विपक्षी दलों से भी अपील की कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करे उन्होंने यह भी बताया कि यह अधिनियम पंचायतों से लेकर संसद तक महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता और उनकी भागीदारी को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

  • Related Posts

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

    नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सांसद ने किया प्रतिमा का शिलान्यास भारी संख्या में पहुचे लोग शोभायात्रा में हुए शामिल जौनपुर – नगर पंचायत…

    Continue reading
    रवि किशन ने अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    संविधान और महिला आरक्षण पर बोले, विपक्ष पर साधा निशाना गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन जौनपुर पहुंचे। उन्होंने अंबेडकर तिराहे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

    रवि किशन ने अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    विवा ब्यूटी पार्लर का लकी ड्रा संपन्न, ग्राहकों में उत्साह

    शक्ति वंदन अधिनियम अभियान महिला सशक्तिकरण की नई दिशा में भाजपा का ऐतिहासिक कदम : सीमा द्विवेदी

    गोमती नदी पर प्लाटून पुल का लोकार्पण, शहर को जाम से मिलेगी राहत

    सेवा भारती के तत्वावधान में जफराबाद में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।