विवा ब्यूटी पार्लर का लकी ड्रा संपन्न, ग्राहकों में उत्साह

जौनपुर: शहर के सुतहट्टी चौराहा स्थित बैंकर्स प्लाजा में संचालित विवा ब्यूटी पार्लर द्वारा ग्राहकों के लिए आयोजित भव्य लकी ड्रा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पार्लर क्षेत्र में इस तरह की अनूठी पहल को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ के साथ हुई, जिसके बाद पूरी पारदर्शिता के साथ लकी ड्रा निकाला गया। मुख्य अतिथि डॉ. अंजना सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, भगवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ) तथा विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता (अध्यक्ष, सखी वेलफेयर फाउंडेशन) और सरला माहेश्वरी (अध्यक्ष, जेसीआई चेतना) का स्वागत शकुंतला बैंकर, रेनू बैंकर एवं शिल्पा बैंकर ने माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

₹1000 से अधिक के पार्लर वर्क श्रेणी में अरीजा बानों (बलुआ घाट) ने प्रथम पुरस्कार के रूप में त्रिवेणी अलमारी, अलीशा (गल्ला मंडी) ने द्वितीय पुरस्कार वाशिंग मशीन तथा हेमलता (सदर अस्पताल) ने तृतीय पुरस्कार कूलर जीता। इसके अतिरिक्त मासूमा किन्नर व पार्वती को चतुर्थ पुरस्कार स्वरूप मिक्सी तथा 15 विजेताओं को पंचम पुरस्कार के रूप में आयरन प्रेस प्रदान किया गया।

₹1000 से कम की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ₹3000, द्वितीय पुरस्कार के तहत दो विजेताओं को ₹2000-₹2000, तृतीय पुरस्कार में तीन विजेताओं को ₹1000-₹1000 तथा चतुर्थ पुरस्कार के तहत 10 विजेताओं को ₹500-₹500 प्रदान किए गए। वहीं ₹100 से कम के कार्य पर 20 विजेताओं को ₹200 के फ्री पार्लर सर्विस कूपन दिए गए।

मुख्य अतिथि डॉ. अंजना सिंह ने कहा कि विवा ब्यूटी पार्लर की यह पहल ग्राहकों के प्रति समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता ने पार्लर की सेवाओं की सराहना करते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक बताया। सरला माहेश्वरी ने भी पार्लर के आधुनिक इंटीरियर व बेहतर सेवाओं की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन पार्लर के एमडी अरविंद कुमार बैंकर ने किया। अंत में प्रतिष्ठान की मुखिया विजयलक्ष्मी बैंकर ने सभी अतिथियों व उपस्थित ग्राहकों का आभार व्यक्त किया, जबकि प्रबंधक शकुंतला बैंकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को स्वल्पाहार भी कराया गया।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी