जनसुनवाई में जिलाधिकारी के संज्ञान में आया वर्षों पुराना नाम संशोधन का मामला

तहसीलदार सदर को तत्काल निर्देश, एक घंटे में अभिलेखों की त्रुटि सुधरी

खतौनी मिलते ही फरियादी ने जताया आभार, त्वरित न्याय की सराहना

जौनपुर

जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की जनसुनवाई के दौरान नकटुपुर, हवेली, सदर निवासी रवि शंकर पुत्र शिवबरन उपस्थित हुए और प्रार्थना पत्र देकर अपनी वर्षों पुरानी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में उनके पिता की मृत्यु के बाद निर्विवाद वरासत के आधार पर राजेन्द्र प्रसाद, रवि शंकर एवं अरविन्द कुमार पुत्र शिवबरन का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया गया था। उसी समय से कुछ खातों में रवि शंकर के नाम के स्थान पर त्रुटिवश “शिव शंकर” अंकित हो गया, जिससे वे बीते 13–14 वर्षों से नाम संशोधन के लिए परेशान थे।


प्रकरण जिलाधिकारी के संज्ञान में आते ही उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार सदर को तत्काल जनसुनवाई कक्ष में तलब किया और मामले का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में तहसीलदार सदर द्वारा मात्र एक घंटे के भीतर राजस्व अभिलेखों में हुई नाम संबंधी त्रुटि को दुरुस्त कर दिया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा उसी दिन जनसुनवाई कक्ष में रवि शंकर को संशोधित खतौनी उपलब्ध करा दी गई।


इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनसुनवाई के दौरान आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी प्रशासनिक त्रुटियों के कारण किसी को वर्षों तक परेशान नहीं होना चाहिए। इसी भावना के तहत आज इस पुराने प्रकरण का तत्काल समाधान कराया गया है।


जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकार के मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। खतौनी प्राप्त होने पर रवि शंकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं जिलाधिकारी के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    मौसम ने बदली करवट, सर्द हवाओं और हल्की बारिश से बढ़ी गलन

    बारिश से किसानों को मिली आंशिक राहत, तेज हवाओं ने बढ़ाई फसलों की चिंता जौनपुर- जनपद में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल…

    Continue reading
    बिना आधार सत्यापन के नहीं होगी रजिस्ट्री-संतोष कुमार पाण्डेय,सब रजिस्टार

    जनहित में जारी अब रजिस्ट्री के समय अब आधार वेरीफिकेशन और बायोमेट्रिक के अब नहीं हो पाएगा जमीन की क्रय और विक्रय बिना आधार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मौसम ने बदली करवट, सर्द हवाओं और हल्की बारिश से बढ़ी गलन

    बिना आधार सत्यापन के नहीं होगी रजिस्ट्री-संतोष कुमार पाण्डेय,सब रजिस्टार

    डीएम ने सुजानगंज ब्लॉक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण,-

    शिक्षा एक सतत और सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया: कृपाशंकर सिंह

    डीएम ने मतदाता सूची संबंधी कार्य को किया आकस्मिक निरीक्षण , जिम्मेदार को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

    रविदास जयंती पर अहमदपुर से निकला भव्य जुलूस, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल