जफराबाद बाईपास मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा लगवाई गई स्ट्रीट लाइट्स, अब राहें करेंगी रोशन।

दुर्घटनाओं और अपराधों से मिलेगी रा

जफराबाद– देवकली मार्ग स्थित बाईपास मार्ग पर नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन की पहल पर स्ट्रीट लाइट लगवा दिया गया। जिससे उक्त मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालाको और राहगीरों को काफी राहत मिलेगी।
बता दें कि नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन उम्मे रहिला पत्नी डॉ सरफराज खान के पहल पर जफराबाद- देवकली मार्ग स्थित बाईपास मार्ग पर वाहन चालकों व स्थानीय जनों की सुविधा को देखते हुए चेयरमैन उम्मे रहिला पत्नी डॉ सरफराज खान के पहल पर स्ट्रीट लाइट लगवा दी गई है। इस स्ट्रीट लाइट के लगने से शाम होते ही बाईपास मार्ग जगमगा उठता है, आने जाने वाले लोगों की लिए सहूलियत हो रही है। रविवार की रात इस ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट को चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान ने अपने हाथी से ऑन कर के इसका शुभारंभ किया। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान ने बताया कि काफी दिनों से नगर पंचायत के निवासियों व इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों द्वारा बायपास मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था करने की मांग की जा रही थी जिसके मद्देनजर चेयरमैन उम्मे रहिला की पहल पर बाईपास मार्ग स्थित स्ट्रीट लाइट लगवा दिया गया है, जो की शाम से पूरी रात तक जलता रहेगा। इस प्रकाश व्यवस्था से राहगीरो को राहत मिलेगी वही इस मार्ग पर चोरी छिनैती की घटनाओं में भी सुधार होगा।
इस अवसर पर सभासद परवेज कुरेशी, ओवैश खान, विवेक गिरी, सत्यम गिरी, बबलू राजभर, उत्कर्ष गिरी, सूरज राजभर, बृजेश गिरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां