मोबाइल ने सबको फोटोग्राफी की तकनीकी से सीधे जोड़ा- – प्रो. मनोज मिश्र


पीयू में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल फोटो से विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थानों पर फोटोग्राफी की और शिक्षकों द्वारा उन्हें फोटोग्राफी की बारीकियों और तकनीकी पक्ष की जानकारी दी गई ।
जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज मिश्र ने कहा कि आज मोबाइल ने हर व्यक्ति को फोटोग्राफी की तकनीकी से सीधे जोड़ दिया है। डिजिटल तकनीकी के कारण गांव- देहात की फोटो भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों और घटनाओं की वास्तविकता को बहुत कुछ तस्वीरें ही बयां कर देती है। फोटोग्राफी करते समय सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं का भी ख्याल रखना चाहिए।
जनसंचार विभाग के शिक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि फोटो मानव जीवन का अभिन्न अंग बनती जा रही है, जीवन के सुख-दुख के पल फोटो के माध्यम से हमें याद आते रहते हैं।

फोटोग्राफी एक कला है, एक बेहतरीन फोटो कैप्चर करने के लिए कैमरे के पीछे की आँख बहुत महत्वपूर्ण होती है।  उन्होंने कहा कि एक अच्छा फोटोग्राफर बनने के लिए फोटोग्राफी की तकनीकी ज्ञान के साथ- साथ विषय की समझ होना जरूरी है।
डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस केवल तस्वीरों का उत्सव नहीं, बल्कि संवेदनाओं और क्षणों को अमर करने की साधना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैमरा सिर्फ उपकरण नहीं, बल्कि दृष्टि और भावनाओं का दर्पण है। आज का दिन उन सभी रचनाकारों को नमन है, जिन्होंने तस्वीरों से दुनिया को नया दृष्टिकोण दिया।इस अवसर पर डॉ. चन्दन सिंह, डॉ. सुरेन्द्र यादव, अमित मिश्र, अर्पित यादव, पंकज सिंह समेत विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण