जम्मू कश्मीर में कंस्ट्रक्शन कम्पनी में दुर्घटना में मृतक क्रेशर आपरेटर के परिवार को मा0 राज्यमंत्री जी ने दिलाया 1638525 लाख रुपए


जौनपुर – सदर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम एतमादपुर, खेतासराय के निवासी विकास पासवान जो जम्मू-कश्मीर राज्य के जिला सांबा विजयपुर में स्थित फर्म शिवालय कंस्ट्रक्शन कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड में क्रेशर आपरेटर के पद पर कार्य कर रहे थे, जिनकी कम्पनी की लापरवाही के कारण विगत 12 जुलाई 2024 को कम्पनी का कार्य करते समय दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसकी एफ.आई.आर थाना विजयपुर जिला सांबा में दर्ज की गयी थी, लेकिन कम्पनी द्वारा मृतक के परिवार को किसी प्रकार की कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई।


         प्रकरण संज्ञान में आने के उपरान्त मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी स्वयं जाकर परिवार से मिले और मृतक के प्रति संवेदना भी व्यक्त किया, और आर्थिक मदद का भरोसा भी दिलाया।


          राज्यमंत्री ने मृतक क्रेशर आपरेटर के बारे पूरी जानकारी ली, और एक पत्र जम्मू कश्मीर के मा0 राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा को लिखा और उनसे बात भी की, इसके साथ ही साथ श्रम विभाग के अधिकारियो से भी बात की और जल्द से जल्द मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलाया जाने के निर्देश दिया।
         राज्यमंत्री का प्रयास सफल रहा, जिसके क्रम में 18 अगस्त 2025 को मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) जी ने मृतक क्रेशर आपरेटर विकास के घर ग्राम एतमादपुर, खेतासराय जाकर उनकी माता रामुंता देवी एवं पिता इंद्रजीत जी को कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के अंतर्गत क्षतिपूर्ति की धनराशि रुपया 16,38,525.00 (सोलह लाख अड़तीस हजार पांच सौ पच्चीस) का चेक एवं प्रमाण पत्र दिया।
          इसके उपरान्त राज्यमंत्री ने परिवार को हर सम्भव मदद करने का भरोसा भी दिलाया।
           इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत यादव, डा रामसूरत बिंद, विनय मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां