डीएम की अध्यक्षता व एस पी की उपस्थिति मे बदलापुर मे सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित।

जौनपुर– जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में तहसील बदलापुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
             इस दौरान रैभानीपुर के निवासी राममिलन के द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि प्रार्थी अनुसूचित जाति का व्यक्ति है, उनकी विगत 08 मई 2024 को आग लगने से आवासीय छप्पर व एक भैस व 7 बकरी और 3 कुन्तल गेंहू, भूसा व अन्य खाद्य सामग्री जल कर राख हो गयी। उन्होंने बताया कि अभी तक सहायता राशि प्राप्त नही हुई है।


          सवंसा महाराजगंज बदलापुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी कल्लु ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि 23 अगस्त 2024 को प्रार्थी के छप्पर में आग लग जाने से घर का सारा सामान जल गया, कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी सहायता राशि नही मिला।


           उक्त प्रकरण के संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी के द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आपदा कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि और उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये।
उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को भी निर्देशित किया कि आपदा रजिस्टर का निरीक्षण करें और 25 अगस्त तक आख्या दे कि आपदा के प्रकरण में सहायता राशि देने में देरी किस कारण से हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा जैसे संवेदनशील प्रकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जाएगी।


          बबुरा निवासी शान्ति देवी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि चक, चकपरे, आबादी में हिस्सा दिलाया जाए जिस पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार और एसएचओ बदलापुर को संयुक्त रूप से और दोनो पक्षों को सुनते हुए समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिये।


           शाहपुर निवासी रामकुमार ने अवगत कराया कि उन्होंने कृषि कार्य हेतु कनेक्शन कराया था और बिल का भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा था लेकिन उनका बिल अधिक आ गया है जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियो को बिल का समायोजन कराकर प्रकरण को समाप्त करने के निर्देश दिये।
         समाधान दिवस में पट्टे की सीमांकन के संदर्भ में आये आर्थिक रूप से कमजोर फरियादी रामसकल निवासी ग्राम बदलापुर को जिलाधिकारी के द्वारा नया शर्ट दिलवाया गया।  


        इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
         जिलाधिकारी के समक्ष कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुयी जिसमें से 12 का मौके पर निस्तारण के निर्देश दिये।


          इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, उप जिलाधिकारी योगिता सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां