जलालपुर पुलिस पर बेटियों का फर्जी चालान करने का आरोप


सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाने के एक दरोगा द्वारा बेटियों का फर्जी चालान करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आरोप है कि कूड़ा रखने के विवाद में पुलिस ने विपक्षियों से मिलीभगत कर थाने के सामने एक झूठी मारपीट की घटना दर्शाते हुए एकपक्षीय कार्रवाई की और पिता समेत दो बेटियों का शांति भंग में चालान कर दिया। इतना ही नहीं, पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध मारपीट का केस भी दर्ज कर दिया है। पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई गई है।


घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। आरोप है कि विजय प्रताप के घर के सामने चारा मशीन के पास उनके पड़ोसी ने गंदगी फैलाने की नीयत से कूड़ा फेंक दिया।

जब विजय प्रताप और उनके परिवार ने सफाई का प्रयास किया तो पड़ोसियों से विवाद हो गया जो हाथापाई तक पहुंच गया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस दोनों पक्षों को थाने भेजा।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने विपक्षियों से मिलीभगत कर उल्टे उनके विरुद्ध ही कार्यवाही की और पिता समेत दो बेटियों को घंटों थाने में बैठाये रखा। इसके बाद शाम को पुलिस ने थाने के सामने हुई कथित मारपीट की झूठी कहानी बनाकर तीनों का चालान कर दिया।


पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। साथ ही थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की जा रही है। मामला सामने आने के बाद जलालपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और पुलिस की चौतरफा किरकिरी हो रही है

  • Related Posts

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    जौनपुर — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के…

    Continue reading
    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी जौनपुर जिलाधिकारी डाॅ.दिनेश चंद्र आई.ए.एस. के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    जिलाधिकारी ने पात्रों को बाँटे वरासत/ स्थानांतरण के शस्त्र लाइसेंस

    नव प्रशिक्षित आरक्षी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : जिलाधिकारी

    जौनपुर में लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    सिंह टेलीकॉम मड़ियाहूं का वीवो स्मार्ट मोबाइल एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन