देश के सर्वांगीण विकास के लिए “एक राष्ट्र, एक चुनाव” अत्यंत आवश्यक- गिरीश चंद यादव

सखी वेलफेयर ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषयक संगोष्ठी एवं मेंहदी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित किया।

 जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा मरदानपुर स्थित अपने कार्यालय पर समसामयिक विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर संगोष्ठी तथा विगत एक माह से महिलाओं एवं युवतियों के लिए चल रहे मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित किया, जिसमें प्रशिक्षुओं को पुरस्कार एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

         कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय गिरीश चंद यादव, विशिष्ट अतिथि सुषमा पटेल, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रशिक्षिका अंजलि प्रजापति, जिला बाल्य कार्य प्रमुख नारायण दास, सरकार भारती जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव सहित सखी वेलफेयर फाउंडेशन टीम ने मां भारती के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

          इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय गिरीश चंद्र यादव जी ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए चाहे सामाजिक क्षेत्र हो या आर्थिक विकास हो, संसाधनों के अपवंचन से बचने के लिए “एक राष्ट्र एक चुनाव” की अवधारणा को देश में लागू करना अत्यंत आवश्यक है, इससे भारत के जीडीपी में अभूतपूर्व वृद्धि होगी तथा देश और मजबूती से विश्व पटल पर अग्रसर होगा।

          विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए तथा संसाधनों की बचत करने की दृष्टि से “एक राष्ट्र एक चुनाव” अत्यंत जरूरी है, इससे महिलाओं की राजनीति में भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

         संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं स्वालंबन हेतु किया जा रहे कार्यों में समर्थन देने हेतु मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, शीला राय एवं पिंकी जायसवाल ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर दीपा गुप्ता, श्रद्धा उपाध्याय, रेनू गुप्ता तथा वंदना साहू ने सखी वेलफेयर फाउंडेशन की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अंग वस्त्रम से सम्मानित किया।

         कार्यक्रम का संचालन महासचिव अर्चना सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मेश शुक्ल, संतोष त्रिपाठी, दयाशंकर निगम, पोशकी साहू, राखी सिंह,संतोष गुप्ता, क्रीड़ा भारती एवं सेवा भारती के सम्मानित लोग, रजनी साहू, अंजु जायसवाल, चेतना साहू, रूपम शुक्ला, दिव्य साहू, शशि मिश्रा, सरिता निगम, मीनू बरनवाल, आरती सिंह, विभा साहू, शकुंतला मौर्य, सुजाता जायसवाल, संचिता बैंकऱ, साधना साहू, गीता निषाद, रेनू बैंकर, बबीता निषाद, शकुंतला बैंकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां