जाति जनगणना पर कांग्रेसियों ने निकाली रैलीराहुल गांधी के क्रान्तिकारी आन्दोलन के सामने मोदी सरकार को झुकना पड़ा: जिलाध्यक्ष



जौनपुर। राहुल गांधी इस देश की आवाज है। वे जनता से जुड़े हुए हर मुद्दे पर संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन करते हैं। राहुल गांधी जी के इसी आंदोलन और मांग के सामने केन्द्र सरकार को झुकना पड़ा। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित राहुल गांधी के प्रति धन्यवाद जुलूस का नेतृत्व करते हुए शुक्रवार को कहा। साथ ही आगे कहा कि राहुल गांधी अपने हर जनसभा में, भारत जोड़ो यात्रा में, संसद की कार्यवाहियों में जाति जनगणना के लिए सरकार पर जबरदस्त दबाव बनाया था। आज उसी का परिणाम है कि राहुल गांधी की मांग के सामने सरकार को झुकना पड़ा। जाति जनगणना का जो फैसला सरकार ने लिया है, उसका एक मात्र श्रेय राहुल गांधी को जाता है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि आज पूरा देश राहुल गांधी का धन्यवाद और आभार व्यक्त कर रहा है। राहुल जी ने कहा था कि जाति जनगणना ही भारत के उत्थान और विकास के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, राकेश सिंह डब्बू, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, राकेश मिश्रा, विनय तिवारी, शिव मिश्रा, विनय विश्वकर्मा, शैलेन्द्र यादव, जब्बार अली सलमानी, देवेन्द्र मिश्रा, रामसिंह बांकुरे, नीरज राय, राजीव निषाद, शहनवाज मंजूर, इस्तेखार प्रधान, इकबाल, अंकित पाल, सुरेश गौड़, ललित चौरसिया, मोहम्मद ताहिर, जैद सिद्दीकी, दिलदार, अमित यादव, गौरव कुशवाहा, रोहित सोनकर, अशरफ, इकबाल हुसैन, साद सिद्दीकी, संतोष मिश्रा, पुष्कर निषाद, असीम, सुरूर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां