पर ड्राप मोर क्राप‘‘ योजनान्तर्गत सूक्ष्म सिंचाई पद्धति हेतु  जनपद को कुल 2519 हे0 का मिला लक्ष्य

‘‘
जौनपुर – जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 वार्षिक कार्ययोजना में ‘‘पर ड्राप मोर क्राप‘‘ योजनान्तर्गत ड्रिप सिंचाई पद्धति का लक्ष्य 655 हेक्टेयर, मिनी स्प्रिंकलर 140 हे0, माईक्रो स्प्रिंकलर 40 हे0, पोर्टेबल स्प्रिंकलर 1000 हे0 एवं लार्ज वाल्यूम ( रेनगन) 230 हेक्टेयर, का लक्ष्य प्राप्त है। कुल 2065 हे0 सामान्य कृषकों के लिए तथा 454 हे0 अनु0 जाति कृषको हेतु लक्ष्य प्राप्त है।

जिसमें 01 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर ड्रिप/ मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति स्थापित करने पर 90 प्रतिशत का अनुदान लघु सीमांत/सीमांत कृषकों को तथा 80 प्रतिशत का अनुदान सामान्य कृषकों को दिया जाता है।


                  इस प्रकार पोर्टेबल स्प्रिंकलर तथा लार्ज वाल्यूम ( रेनगन) प्रति हेक्टेयर स्थापित करने पर 75 प्रतिशत लघु सीमांत /सीमांत तथा 65 प्रतिशत सामान्य कृषकों को अनुदान दिया जा रहा है।

इस प्रणाली के प्रयोग से जहॉ जल की बचत होती है, वही पैदावार में भी वृद्धि होती है।

योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक कृषक ऑनलाईन upmip पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषकों के प्रक्षेत्र पर सिंचाई व्यवस्था हेतु नलकूप लगा होना चाहिए, आवश्यक प्रपत्र के लिए कृषक की स्वयं की जमीन की खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी एवं एक नवीनतम फोटो पासपोर्ट साइज के साथ किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी में उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां