जिलाधिकारी द्वारा किसानों को निःशुल्क वितरित किया गया बीज

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत अबतक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में 28413 से भी अधिक कृषकों ने किया प्रतिभाग

जौनपुर 08 जून, 2025 – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा आज रविवार को धर्मापुर क्षेत्र पंचायत के सभागार में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित किसान गोष्ठी का निरीक्षण किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उन्हें वैज्ञानिक विधि से खेती करने का सुझाव दिए गए।


जिलाधिकारी ने 5 किसानों को ढैचा बीज, 5 किसानो को मक्का बीज, 25 किसानों को उर्द, मूँग एवं श्री अन्न के निःशुल्क मिनीकिट बीज वितरित किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक कृषि तकनीकों एवं जलवायु परिवर्तन प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषकों को प्रदान करने हेतु शासन के निर्देश पर 29 मई 2025 से 12 जून 2025 के मध्य संचालित होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 को जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में केवीके, तथा प्रदेश सरकार के कृषि, इफको, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई/नलकूप एवं लीड बैंक मैनेजर/सीडीएम नाबार्ड संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारी प्रशिक्षक की भूमिका में उपस्थित होकर शासन की किसानोन्मुखी योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, इन्टीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम, कृषि ड्रोन प्रौद्यौगिकी का प्रदर्शन किसानों के बीच उन्नत उत्पादन प्रौद्यौगिकियों जैसे-बीज उपचार, जैव उर्वरकों का प्रयोग, उन्नत बुवाई पद्धतियां, प्राकृतिक खेती की जागरुकता के लिये जानकारी उपलब्ध करायें,जिसमें इस प्रणाली से होने वाले लाभ एवं शासन की नीतियों के बारे में कृषक जागरूक हो सकें।


कार्यक्रम में कृषकों को आई.एन.एम., आई.पी.एम., संसाधन संरक्षण प्रौद्यौगिकी, उन्नत सिंचाई पद्धतियां, कृषि निवेश व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में किसानों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करायी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया।


इस मौके पर उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर सन्तवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी श्रीवास्तव, डीपीआरओ नत्थूलाल, कृषि वैज्ञानिक डा. प्रगति यादव, डा. हरिओम वर्मा, एडीओ एजी. अमरेन्द्र प्रताप सिंह, गुलाब मौर्य, संध्या सिंह, सोनम राय, चंद्रशेन सिंह सहित किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न