डीएम ने पात्रों को दिया राशन कार्ड



जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में जीरो पॉवर्टी अभियान के अन्तर्गत चिन्हित 10 अन्त्योदय/पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के लाभार्थी सुनीता पत्नी भोलेनाथ सिंह, मालती पत्नी रामवचन, फातमा खातून पत्नी रियाज, सुनीता पत्नी राजनाथ, मिन्ता पत्नी भैया लाल, गुड़िया बानो पत्नी सोनू शाह, रेखा पत्नी विनोद, सरिता पत्नी गोविन्द, रेनू गौतम पत्नी अनिल कुमार, सुशीला पत्नी लालजी को राशन कार्ड की प्रति और मिस्ठान उपलब्ध करायी गयी।


इस दौरान जिलाधिकारी ने दिव्यांग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि मेडिकल बोर्ड की टीम से परीक्षण कराते हुए पात्र होने के दशा में दिव्यांग पेंशन भी उपलब्ध करायें।


उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में जीरो पॉवर्टी अभियान के अन्तर्गत चिन्हित 4675 परिवारों के सापेक्ष 3956 परिवारों के अन्त्योदय/पात्र गृहस्थी राशनकार्ड निर्गत कर दिये गये हैं।

शेष लाभार्थियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्य पूर्ण किये जाने के उपरान्त उक्त योजनान्तर्गत जारी किये गये समस्त राशन कार्डों को लाभार्थियों में वितरित कराये जाए


जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी पहल के क्रम में जीरो पार्वटी योजनार्न्तगत जनपद के प्रत्येक ग्राम में 25 निर्धतम परिवारों को चिन्हित किया गया जो विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं वंचित थे, उन्हें आवास, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कल्याण की सुविधाओं का लाभ दिया जायेगा।

साथ ही पात्र युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत रोजगार दिलाने का कार्य किया जायेगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां