जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक एसिड से झुलसे, हालत गंभीर

यूपी के जौनपुर लाइन बाजार जनपद में एक दर्दनाक हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदायलगंज पुल के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक की डिग्गी में रखा एसिड तीनों युवकों पर गिर पड़ा, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।

घायल युवक विष्णु सेठ ने बताया कि वे लोग जौनपुर शहर से सोना-चांदी की सफाई में उपयोग होने वाला एसिड लेकर अपने गांव, मड़ियाहूं तहसील के गोला गांव लौट रहे थे।

बाइक पर विष्णु सेठ के साथ प्रथम जायसवाल और अभिषेक मोदनवाल भी सवार थे। जैसे ही वे रामदायलगंज पुल के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर के चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और डिग्गी में रखा एसिड तीनों पर गिर गया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न