जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में परिषदीय हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
           जिलाधिकारी के द्वारा सुमित्रा शिक्षा संस्थान इ0 का0 विशुनपुर बजरंगनगर से हाई स्कूल की छात्रा आस्था प्रजापति (94.83) प्रतिशत, मा0 शारदा इ0 कालेज विद्यालय खानापटटी सिकरारा की आयुषी शुक्ला (94.67), सेन्ट थामस इटंर कालेज शाहगंज की छात्रा रूपांशी अग्रहरि (94.50) प्रतिशत प्राप्त करने वाले एवं श्री गणेश राय इण्टर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र अजय यादव (93.40), ग्राम विकास इण्टर कालेज की छात्रा अंजलि अग्रहरी (92.80), बालिका हिन्दू इण्टर कालेज मुुंगराबादशाहपुर की छात्रा सृष्टि त्रिपाठी (92.00) प्रतिशत और जयराजी रामाश्रय इण्टर कालेज रामनगर घघरिया की छात्रा दीपांशी (92.00) प्रतिशत को मेडल पहनाकर पुरस्कृत करते हुए डायरी, पेन, मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मेधावी छात्रों के अभिभावकों को भी माला पहनाकर सम्मानित किया।
           जिलाधिकारी ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन और शूचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने का संकल्प लिया गया था, जिसके क्रम में जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल सम्पन्न करायी गयी।
          जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में मेधावी छात्रों की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि बच्चें ही भविष्य में विकसित भारत के सपनों को साकार करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों से संवाद करते हुए बच्चों द्वारा पूछे गये प्रश्नो का जवाब दिया और उन्हे जीवन में किस प्रकार चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है इसके सम्बन्ध में जागरूक भी किया।
            इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सह जिला विद्यालय निरीक्षक सहित मेधावी छात्रों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां