डीएम की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनु श्रवण समिति की बैठक हुई संपन्न. जिम्मेदारों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर– जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई तथा जनपद में 6 मॉडल कंपोजिट स्कूल हेतु 5 एकड़ से ऊपर की जमीन के चिन्हांकन हेतु सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए।


जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी दिनांक 28 अप्रैल 2025 को शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में पनीर मटर लेकर जाएंगे और भोजन बनवाकर वहां बच्चों के साथ भोजन करेंगे तथा फोटो ग्रुप पर भेजते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे।
संचारी रोग के कार्यक्रम को संचालित होने में शिक्षा विभाग पूरी तरह से सहयोग करेगा। बिना मान्यता वाले विद्यालयों को बंद करने हेतु महोदय ने निर्देश दिया गया। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि यदि किसी खंड शिक्षा अधिकारी के क्षेत्र में मान्यता प्राप्त विद्यालय चलते हुए पाए गए तो खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी और यदि अधिक विद्यालय उनके क्षेत्र में पाए गए तो शासन को उनके खिलाफ पत्र लिखा जाएगा।
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद के 1758 विद्यालयों के निपुण होने पर महोदय ने संतोष व्यक्त किया और सभी की सराहना की गई।
विकास खंड वार डीबीटी की पेंडेंसी समाप्त करने का सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी तथा डी टी एफ/ बी टी एफ से जुड़े सभी सदस्य, समस्त जिला समन्वयक एवं एस आर जी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न