राजकीय लीलावती नेत्र चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

नेत्र चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा राजकीय लीलावती नेत्र चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में नेत्र चिकित्सक मौके पर उपस्थित नहीं पाये गए।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह ने अवगत कराया कि उक्त चिकित्सकों की ड्यूटी पुलिस भर्ती में लगाई गयी है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि नेत्र चिकित्सकों की अनुपस्थिति में एक वैकल्पिक नेत्र चिकित्सक की ड्यूटी अस्पताल में लगाई जानी चाहिए थी।

जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल सुनिश्चित करें कि नेत्र चिकित्सक नियमित रूप से समय से उपस्थित होकर मरीजों का इलाज करें।साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि नियमित रुप से अस्पताल में साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित चिकित्सालय में आये मरीजों राजकुमारी देवी, इंद्रावती, केशव विश्वकर्मा और पन्नालाल जो अपनी आंख के इलाज के लिए आए थे, उनसे संवाद किया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के वाहन से उपस्थित मरीजों को जिला अस्पताल भेज कर उनका समुचित इलाज कराये जाने हेतु निर्देशित किया।

डीएम के कामों की हो रही सरहाना डीएम ने खुद सीएमओ को अपनी सरकारी गाड़ी से उनके कार्यालय तक छोड़ा। इस प्रतीकात्मक कदम के जरिए उन्होंने साफ संदेश दिया कि प्रशासनिक पद पर रहते हुए भी जनसेवा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम की इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में उनकी तारीफ हो रही है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां