निजी विद्यालयों के बच्चों ने पहलगाम की घटना पर, सामूहिक रूप से किया विरोध प्रदर्शन, पाकिस्तान का फूंका पुतला-


जौनपुर –आज 26 अप्रैल 2025 को प्रात: 10 बजे जौनपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले जिले के एक दर्जन से अधिक निजी सीबीएसई स्कूल्स के करीब पाँच सौ छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं प्रबंधकों ने आतंकवाद मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारों के साथ मियांपुर तिराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला तत्पश्चात कलेक्ट्रेट में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के सामने आंतकवाद का पुतला दहन किया।


अंत में एसोसिएशन के सभी प्रबंधकों व सैकड़ों छात्रों ने जिलाधिकारी जौनपुर को प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें आतंकवादी हमले की घोर निंदा करते हुए प्रधानमंत्री से पहलगाम के दोषियों को कठोर से कठोर सजा देने, पाकिस्तान में छुपे आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से कड़ी कार्यवाही करने व पाक अधिकृत कश्मीर की एक एक इंच भूमि वापस लेने की मांग की।


इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, सचिव डॉ सी डी सिंह, सयुंक्त सचिव सूर्यांश प्रकाश सिंह, सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर रुचि शर्मा, प्रबंधक सदस्य डॉ अशोक सिंह रघुवंशी, नीलम सिंह, प्रदीप सिंह, मनीष चन्द्रा, डॉ पंकज सिंह, मनमोहन सिंह, मो. तौफिक सहित माँ दुर्गा जी विद्यालय, संत गुरुपद सम्भवराम अकैडमी, नीलदीप अकैडमी, रिज़वी लर्नस अकैडमी, होली चाइल्ड अकैडमी, नेहरू बालोद्यान, सेंट जेवियर्स स्कूल, हरिहर पब्लिक स्कूल, नानक पब्लिक स्कूल, एस पब्लिक स्कूल, सीएमएम पब्लिक स्कूल, तारा कान्वेंट गर्ल्स स्कूल, डीबीएस पब्लिक स्कूल दर्जनों स्कूलों के पाँच सौ से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक व कर्मचारी उपस्थिति रहें।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां