डीएम की अध्यक्षता व एसपी, सीएमओ, सीआरओ की मौजूदगी मे जिला शान्ति समिति की बैठक हुई संपन्न

जौनपुर — जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।


             बैठक में आगामी त्यौहारों श्री गणपति पूजा एवं ईद-ए-मिलाद (बारावफात) को शांतिपूर्ण वातावरण में भाईचारा के साथ मनाये जाने की अपील की गयी। जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि त्यौहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे तथा जुलूस मार्ग पर सभी जर्जर तार बदल दिये जाये। उन्होंने ईओ को निर्देशित किया कि जुलूस के दौरान निराश्रित गोवंश सड़क पर न दिखे।
            मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कोतवाली के पास स्वास्थ्य कैंप और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कर ले। यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। नगर मजिस्ट्रेट को सिविल डिफेंस की स्थापना करने के भी निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।
             पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने निर्देश दिया कि त्यौहारों को प्रेम और भाईचारा के साथ मनाया जाए और सभी समुदायों में समन्वय स्थापित रहे। उन्होंने आसामाजिक तत्वों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।  
           जिलाधिकारी ने गणेश पूजन त्यौहार को लेकर भी सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी कर लेने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद निर्देशित किया कि विसर्जन कुण्ड की तैयारी सुनिश्चित कर ले। उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए सड़को पर गड्ढों को समय से ठीक कर लिया जाए अन्यथा कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारीगण को निर्देशित किया कि त्यौहारों के पूर्व स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठक अवश्य करें।
                इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, समस्त नगरीय निकाय के ई0ओ0, डीपीआरओ सहित जिला शांति समिति के सदस्यगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां