बीएसए ने औचक निरीक्षण में गैरअनुशासित शिक्षकों का वेतन व मानदेय किया अवरुद्ध,मची हड़कंप


जौनपुर 23 अगस्त– जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा 23 अगस्त 2025 को विकासखंड रामनगर के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षक उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की स्थिति एवं भौतिक संसाधनों की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना था।


          प्राथमिक विद्यालय जवन्सीपुर, विकास क्षेत्र रामनगर का निरीक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। श्रीमती संजू सिंह, शिक्षामित्र एफएलएन प्रशिक्षण में गई हुईं थी, शेष समस्त स्टॉफ विद्यालय में उपस्थित पाए गए। एमडीएम मीनू के अनुसार बना हुआ था। कंपोजिट ग्रांट 25000 का उपभोग कर लिया गया है किन्तु इस संबंध में आय व्यय पंजिका और स्टॉक पंजिका नहीं दिखाई जा सकी, टीएलएम के संबंध में प्राप्त धनराशि का उपभोग किया जा चुका है किन्तु उससे संबंधित व्यय का अवलोकन नहीं कराया जा सका। बच्चों का अधिगम स्तर अत्यंत न्यून पाया गया, कक्षा 4 के बच्चों द्वारा हिन्दी का शब्द स्वदेश नहीं लिखा जा सका। 82 नामांकित छात्रों में 47 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई थी किंतु मौके पर सिर्फ 23 बच्चे मिले। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि अध्यापकों द्वारा छात्रों के अनुपस्थित कॉलम को रिक्त छोड़ा जाता है। विद्यालय की दीवालो की रंगाई पुताई नहीं कराई गई थी, कक्षा कक्ष की दीवालों पर टीएलएम नहीं चस्पा किए गए थे तथा कक्षा कक्ष में जाले लगे हुए थे। विद्यालय में प्राप्त उक्त गंभीर कमियों के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक भुवनेश कुमार पाण्डेय का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया एवं सभी कमियों के सुधार हेतु समस्त स्टाफ को साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।


           प्राथमिक विद्यालय सोरहां, रामनगर का निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र रवीन्द्र सिंह अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले। सहायक अध्यापक अजय कुमार 21 अगस्त से एफएलएन प्रशिक्षण में गए थे। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक विद्यालय बंद करके चले गए थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ताला खोलवा कर निरीक्षण किया गया। विद्यालय में नामांकित 45 बच्चों में से 22 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। विद्यालय का भौतिक परिवेश अत्यधिक गंदा पाया गया, विद्यालय प्रांगण में घास उगी हुई थी, हैंडवाश की टोटियां टूटी हुई थी। टाइम एंड मोशन शासनादेश का पालन न करने के कारण विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया तथा अनुपस्थित शिक्षामित्र का निरीक्षण तिथि का मानदेय अवरुद्ध किया गया एवं सभी कमियों के सुधार हेतु समस्त स्टॉफ को साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।


                 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि “शिक्षा की गुणवत्ता एवं उत्तरदायित्व निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहाँ लापरवाही मिलेगी, वहाँ कार्रवाई होगी, और जहाँ समर्पण व गुणवत्ता दिखेगी, वहाँ सम्मान भी मिलेगा।“

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह