यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा एक जन जागरूकता वीडियो बनाकर लोगों को किया गया जागरूक

मोटिवेशनल वीडियो बनवाने में प्रशासन की मदद करने पर यातायात पुलिस द्वारा के के जौनपुरिया युटयुबर्स को किया गया सम्मानित

जौनपुर– यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा एक मोटिवेशनल वीडियो बनाया गया। वीडियो के माध्यम से जनपद वासियों को यह संदेश दिया गया कि अगर आप रास्ते में कहीं जा रहे हैं और वहां किसी का भी एक्सीडेंट रास्ते में हुआ आपको दिखे तो तत्काल आप एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्ति का जिसका एक्सीडेंट हुआ है उसकी मदद करें सरकारी एंबुलेंस कॉल करके बुलाएं तथा अगर एंबुलेंस आने में समय लग रहा हो और मरीज सीरियस हो तो उसको आप स्वयं अपने पास के सरकारी अस्पताल पहुंचाएं जिससे कि उस मरीज की जान बचाई जा सके।

जो भी समाजसेवी व्यक्ति एक्सीडेंटल मरीज को जिला अस्पताल पहुचायेगा उस व्यक्ति को वहां के प्रशासन द्वारा प्रोत्साहन किया जाएगा और इनाम भी दिया जाएगा इसी सबंध में जानकारी यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा एक मोटिवेशनल वीडियो बनाकर दी गई।


यातायात पुलिस जौनपुर के प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि यह मोटिवेशनल वीडियो बनाने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और एक्सीडेंट होने पर एक्सीडेंटल मरीज को समय पर चिकित्सा सुविधा मिले जिससे लोग मदद के लिए आगे हैं इसीलिए बनाया गया था और इस वीडियो को बनाने में यातायात पुलिस जौनपुर के मुख्य आरक्षी राजेश सिंह, एवं जनपद जौनपुर के यूट्यूबर्स के के जौनपुरिया यूट्यूब चैनल की टीम के सदस्य के के गुरु, समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी, आर्यन टेक्निकल, दीपक तिवारी, सागर मिश्रा के मदद से मोटिवेशनल वीडियो बनाया गया।

मोटिवेशनल वीडियो बनवाने में प्रशासन की मदद करने पर यातायात पुलिस जौनपुर प्रभारी सुशील मिश्रा द्वारा युटयुबर्स को किया गया सम्मानित। उक्त अवसर पर मुख्य आरक्षी सत्यानंद तिवारी, मुख्य आरक्षी ब्रिज किशोर शामिल रहे तथा उक्त कार्यक्रम के सबंध में नवनीत जायसवाल का सहयोग मिला।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां