डीएम ने पीली नदी पर हो रहे जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण


बदलापुर, जौनपुर। ज़िलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने पीली नदी पर हो रहे जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य के प्रगति की जानकारी लिया। साथ ही उन्होंने जेसीबी संचालकों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा तथा उनके आह्वान, मुख्य सचिव के निर्देशन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों के सहयोग तथा जिला प्रशासन विशेषकर सिंचाई विभाग के समन्वय से पीली नदी के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। पीली नदी पर जीर्णोद्धार का कार्य 12 जून से किया जा रहा है तथा अब तक लगभग 2 किलोमीटर खुदाई का कार्य कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने श्रमिकों, जेसीबी संचालकों सहित इस कार्य में लगे सभी लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शेष कार्य को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लें जिससे हम अपने जनपद की इस पीली नदी को फिर से जीवंत कर सके।

उन्होंने कार्यरत श्रमिकों और जेसीबी संचालकों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। उपजिलाधिकारी बदलापुर को निर्देश दिया कि जितने भी श्रमिक व अन्य लोग इस कार्य को कर रहे हैं, उनके भोजन नाश्ता आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, सिंचाई विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न