तनाव से मुक्ति का बेहतर साधन है योग: पुलिस अधीक्षक

सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिये सर्वोत्तम साधन है योग: अजय अम्बष्ट

नियमित करें ध्यान एवं प्राणायामों का अभ्यास: परियोजना निदेशक
जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के अन्तर्गत प्रथम दिवस जनपद के सभी ब्लाकों, तहसीलों, जिला मुख्यालय के साथ अनेकों सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। जिला प्रशासन की ओर से नगर के लोहिया पार्क में प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास किया गया जहां जिला भू राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट और जिला परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित करके प्रोटोकॉल का शुभारंभ किया।

साथ ही श्री अम्बष्ट ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिये योग से बेहतर कोई भी माध्यम नहीं है, इसलिए हर व्यक्ति को नियमित रूप से योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों का अभ्यास निरन्तर करते रहना है। इसी क्रम में परियोजना निदेशक ने बताया कि हर व्यक्ति को अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास नियमित रूप से करते रहना चाहिए। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने कहा कि तनाव, अनिद्रा जैसी अनगिनत समस्याओं के समाधान में योगाभ्यास की अपनी महती भूमिका है और वैश्विक स्तर पर योग नें अपनी विशिष्ट पहचान बनाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक वरदान साबित हुआ है।


वहीं पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति और अरविंद कुमार ने प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।

साथ ही हरीमूर्ति जी ने योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों का अभ्यास कराते हुए बताया कि यह योग का प्रोटोकॉल वैश्विक स्तर पर बनाया गया है जिसे सभी भौगौलिक परिवेश के सभी अवस्थाओं के लोग बहुत ही आसानी से करके अनेकों समस्याओं से पूर्णतः समाधान प्राप्त कर सकते हैं।


इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक/क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. कमल, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी शम्भूनाथ, शशिभूषण यादव, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. मनीषा अवस्थी, डा. विमल कुमार, डा. सुजीत श्रीवास्तव, डा. स्तुति साहनी, डा. अनिल सिंह के साथ योग प्रशिक्षक कुलदीप योगी, डा. हेमन्त कुमार, अर्जुन सिंह, कार्यक्रम प्रबन्धक धर्मेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, विकास यादव, जगदीश कुमार, राज योगी, त्रियंबकम मिश्रा, क्षमा सिंह, रजनी साहू, सुप्रिया, नन्द लाल, अनिता, प्रभात कुमार, साधना मौर्य, विरेन्द्र यादव, राजन सिंह, निलेश कुमार, सुप्रिया, एसके यादव, बीरा यादव, आयुष के समस्त चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, स्टाफ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न