नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.45 लाख की ठगी



सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हुंसेपुर गांव निवासी एक व्यक्ति अपने लड़के को नेवी में नौकरी दिलाने वाले के झांसे में आ गया और उसे 5 लाख 45 हजार रूपये दे दिया। जालसाजों ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी पकड़ा दिया। हुंसेपुर गांव निवासी लोकनाथ यादव ने अपने पुत्र सत्यम नेवी का कोर्स करा रखा है। लोकनाथ के दूर के परीचित गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव निवासी अजय यादव उर्फ सूरज ने लोकनाथ को भरोसा दिलाया कि वह उसके पुत्र सत्यम का विदेश में नेवी में प्लेसमेन्ट करा देंगे। इसके लिये 4 लाख 50 हजार लगेंगे। अजय पर विश्वास करके लोकनाथ ने 3 बार में उसे व उसके एक साथी पवन को 4 लाख 50 हजार में कुछ नगद और बैंक में ट्रान्सफर कर दिया। पैसे देने के बाद उन लोगों ने उसे इरान काम के लिये भेज दिया। वहां सत्यम ने पाया कि उसे जिस काम के लिये भेजा जाना था, वहां न भेजकर एक बन्द पड़ी शिप पर काम के लिये लगा दिया गया है। अजय और पवन ने लोकनाथ से उसके पुत्र सत्यम को वापस बुलाने के लिये पुनः 95 हजार खाते में ट्रान्सफर करवाये। उक्त घटना को लेकर कल्याणपुर बाजार में बीते 16 अप्रैल को एक पंचायत बुलवायी गयी जहां अजय व पवन ने अपनी गलती स्वीकार की परन्तु दिये गये 5 लाख 45 बजार देने से साफ मना कर दिया। पैसे के लिये दबाव बनाने पर गाली—गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी भी देने लगे। लोकनाथ ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि उक्त प्रकरण में 3 लोगों के खिलाफ 7 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न