डीएम की मौजूदगी में निर्माणाधीन जिला कारागार में श्रमिकों के सम्मान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन –

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर — अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर निर्माणाधीन जिला कारागार में श्रमिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।


           जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के द्वारा श्रमिक पंजीकरण कैंप एवं चिकित्सा विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर कैम्प का उद्घाटन किया गया एवं आयोजित कैम्पों का निरीक्षण किया गया।

           जिलाधिकारी, मुख्यविकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अवर अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय के द्वारा श्रमिकों को निर्माण कार्य में संलग्न श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्रम प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया और श्रमिकों के बच्चों को फल भी वितरित किया।


         जिलाधिकारी ने सभी को अर्न्तराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकॉमनाए देते हुए कहा कि सभी श्रमिक अपना पंजीकरण श्रम पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करा लें। श्रमिक ही राष्ट्र के निर्माता हैं और इनके सम्मान एवं अधिकारों के प्रति सरकार अत्यन्त संवेदनशील है। सरकार द्वारा श्रमिकों के हितार्थ कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना आदि संचालित है। मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार की प्रेरणा से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए वाराणसी में अटल आवासीय विद्यालय बनाया गया है जिसमें कक्षा-6 से कक्षा-12 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।


           जिलाधिकारी द्वारा यह भी कहा गया कि सभी श्रमिक अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। श्रमिक पंजीकरण हेतु आयोजित कैम्प में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत निर्माण श्रमिकों के 43 रजिस्ट्रेशन एवं 09 नवीनीकरण किए गए।


जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिक सर्दी हो या गर्मी एक ही भाव से कार्य करते है, उन्होंने  निर्देश दिया कि स्वास्थ्य कैम्प लगाकर सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराए।


          उक्त कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त जौनपुर द्वारा श्रम विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में श्रमिकों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।


          इस अवसर पर श्रम अधिकारी नेहा यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां