नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

महराजगंज पुलिस ने बदलापुर चौराहे से दबोचा, न्यायालय भेजा

महाराजगंज जौनपुर

थाना महराजगंज पुलिस टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में वांछित चल रही एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 03/2025 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406 भादवि एवं मुकदमा संख्या 170/2024 धारा 467, 468, 471, 420, 406, 506 भादवि में वांछित अभियुक्ता शिप्रा जायसवाल को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार अभियुक्ता शिप्रा जायसवाल पत्नी दीपक कुमार धार्या, निवासी 229-ए चक्शा हुसैन पंचपेडवा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर तथा हाल पता आई-36 रेलवे कॉलोनी आलमबाग तेढ़ी पुलिया थाना आलमबाग एवं अलीनगर थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ, लंबे समय से फरार चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे थाना बदलापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।


पूर्व में भी दर्ज हैं गंभीर धाराओं में मुकदमे
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्ता के विरुद्ध थाना महराजगंज में पूर्व से ही दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और अमानत में खयानत जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अभियुक्ता द्वारा नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से धनराशि वसूल की गई थी।


इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक देव कुमार चौबे, कांस्टेबल शिवांशु ओझा, कांस्टेबल संजय (सर्विलांस सेल) तथा महिला कांस्टेबल सोनम पटेल की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान