बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद, 60 हजार का लगा जुर्माना


जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) उमेश कुमार की अदालत ने 7 वर्ष पूर्व नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 60 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया। अभियोजन कथानक के अनुसार वादी मुकदमा ने सिकरारा थाने में अभियोग पंजीकृत करवाया कि 23 अप्रैल 2017 को उसके पड़ोस में रामायण का आयोजन हुआ था जिसको सुनने वह अपने पत्नी के साथ गया था। रात 11 बजे जब वह अपने घर पहुंचा तो उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं थी। वादी उसे खोजते हुए उदय राज मौर्य निवासी ताहिरपुर थाना सिकरारा के ट्यूबवेल पर पहुंचा तो देखा कि उदयराज उसकी 14 वर्षीया पुत्री के साथ तख्ते पर दुष्कर्म कर रहा था। दरवाजा खोलते ही उसे धक्का देकर भाग निकला।
शासकीय अधिवक्ता राजेश उपाध्याय व कमलेश राय ने कुल 8 गवाहों को परीक्षित करवाया। परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने आरोपी उदय राज मौर्य को नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दोषसिद्ध पाते हुए पॉक्सो ऐक्ट के अंतर्गत 20 वर्ष के सश्रम करावास एवं 60 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की समस्त धनराशि पीड़िता को देने का भी आदेश हुआ।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान