बीएसए समीर का औचक निरीक्षण, कई विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश

Oplus_16908288


जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सोमवार को जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल सटवा, विकास क्षेत्र मुंगराबादशाहपुर में सुबह करीब 10:30 बजे किए गए निरीक्षण में तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


इसके अलावा विकास क्षेत्र मड़ियाहूं के प्राथमिक विद्यालय परशूपुर का भी निरीक्षण किया गया, जहां अध्यापक उपस्थित मिले। वहीं पीएम श्री विद्यालय कुरनी में एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


बीएसए समीर ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में लापरवाही या बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


  • Related Posts

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-

    जौनपुर 17 नवम्बर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अन्तर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज जौनपुर में येलो…

    Continue reading
    जफराबाद में रोजगार मेले में 611 युवाओं ने लिया हिस्सा, 304 शॉर्टलिस्ट

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को उनकी शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-

    जफराबाद में रोजगार मेले में 611 युवाओं ने लिया हिस्सा, 304 शॉर्टलिस्ट

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी की गरिमामयी उपस्थिति में रू 3650 करोड़ से अधिक की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर