भामाशाह जयंती पर मनाया गया ‘व्यापारी कल्याण दिवस’, उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान


जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 29 जून को महान दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान व्यापार एवं उद्योग जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यापारियों तथा सर्वाधिक कर (टैक्स) जमा करने वाले व्यापारियों को ‘भामाशाह सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य ईमानदार करदाताओं और व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ व्यापारिक समुदाय के योगदान को सम्मान देना रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महान दानवीर भामाशाह के त्याग, राष्ट्रसेवा और समाजहित में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने भी सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे व्यापारिक समुदाय के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

  • Related Posts

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading
    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी

    जौनपुर -समूह के सहयोग से अंकिता ने शुरू किया सिलाई केंद्र, बनीं आत्मनिर्भर

    जौनपुर -राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा पंडित दीनदयाल का जीवन : गिरीश चंद्र110वीं जयंती समारोह पर एक संगोष्ठी का आयोजन

    जौनपुर -पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 जरूरतमंदों की हुई जांच

    जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिनपौधरोपण से रक्तदान तक हुए कार्यक्रम