भाविप शौर्य की नई कार्यकारिणी गठित, दायित्वधारियों ने ली शपथ


जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में शहर के प्रतिष्ठित सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संगठन के वर्ष 2025—26 के लिये नई कार्यकारिणी का गठन ​हुआ और दायित्वधारियों ने अपने कार्य के प्रति शपथ ली। सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। ज्योति श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीता गाया एवं विष्णु प्रिया मिश्र ने गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि काशी प्रान्त के प्रान्तीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा द्वारा इस नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, सचिव अवधेश गिरी, कोषाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय को शपथ दिलाई गई।

इसके पश्चात संस्थापक/अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के द्वारा सम्पूर्ण कार्यकारिणी जिसमें गतिविधि संयोजक संस्कार नीरज श्रीवास्तव, गतिविधि संयोजक सम्पर्क अतुल जायसवाल, गतिविधि संयोजक सेवा दया निगम, गतिविधि संयोजक पर्यावरण पंकज सिंह, गतिविधि संयोजक महिला प्रियंका पाण्डेय, संगठन सचिव/शाखा प्रबन्धक जयशंकर सिंह, उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय, राजीव श्रीवास्तव, प्रकल्प प्रमुख भारत को जानो नित्यानन्द पाण्डेय, प्रकल्प प्रमुख समूहगान सुजीत श्रीवास्तव, गुरू वन्दन छात्र अभिनन्दन रंजीत​ सिंह सोनू, प्रकल्प प्रमुख संस्कृति सप्ताह डा. आशुतोष सिंह, सह कोषाध्यक्ष अतुल मिश्र, सह सचिव डा. गिरीश सिंह, प्रकल्प प्रमुख महापुरूष जयन्ती रमेश श्रीवास्तव, प्रकल्प प्रमुख स्वामी विवेकानन्द जयन्ती प्रमोद मौर्य, दिव्यांग सहायता डा. राजेश, प्रमोद सैनी, प्रकल्प प्रमुख संस्कार राहुल पाण्डेय को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन राष्ट्रीय समूहगान नवीन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में परिषद के पांचों सूत्र सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण को प्रभु श्रीराम चन्द्र के चरित्र एवं उनके परिवार की अलग—अलग शब्दों में व्याख्या करके बड़े ​ही शिक्षाप्रद तरीके से समझाया। उन्होंने शौर्य ​परिवार के कार्यों की अत्यन्त सराहना की और कहा कि संगठन ने अपने कार्यों से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। विशिष्ट अतिथि अजीत मेहरोत्रा ने अपने उद्बोधन में संगठन के मुख्य पदाधिकारियों के अलग—अलग नामों को उनके कार्यों के साथ जोड़कर एक माला का निर्माण कर दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन इसी प्रकार से अच्छे से अच्छा कार्य करता रहे और प्रान्त सदैव आपके साथ हर समय खड़ा रहेगा। ​विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय सचिव विष्णु सेठ ने भी शौर्य परिवार को इस कार्यकाल के लिये शुभकामनाएं दी। अध्यक्षीय शपथ लेने के पश्चात डा. सन्दीप पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में पिछले 2 वर्षों के कार्यों को विस्तार से बताया जिसमें भारत को जानो, समूहगान, स्वामी विवेकानन्द जयन्ती इत्यादि कार्यक्रमों की चर्चा की जिससे संगठन को विभिन्न कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भी प्राप्त हुए। स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के कार्यक्रम ने भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक अपना डंका बजाया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शौर्य परिवार अपनी परिपाटी के अनुसार इस वर्ष भी नये ​कीर्तिमान स्थापित करेगा।

इस कार्यक्रम में डा. शैलेश​ सिंह, डा. रामनारायण सिंह, कंचन पाण्डेय, डा. पूनम सिंह, सुनील सिंह, सन्दीप चौधरी, निशा गिरी, ​मीनू श्रीवास्तव, साधना जायसवाल, पिंकी पाण्डेय, अंजू​ सिंह, सुधा पाण्डेय, जया सिंह, नवीन मिश्र, प्रज्ञा मिश्रा, रायसाहब शर्मा, अरविन्द गिरी, संजीव शर्मा, पूनम गिरी, अनीता सिंह, वर्षा चौधरी, नेहा मिश्रा, गुरूप्रीत कौर, राहुल अग्रहरि, देवीसेवक शुक्ल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित पाण्डेय एवं जनार्दन पाण्डेय ने तथा सभी के प्रति आभार दया निगम ने व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान