शिक्षा, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति से ही भारत सर्वोच्च — डॉ. अब्दुल क़ादिर ख़ान

मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय एवं भव्य रूप से सम्पन्न

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन देशभक्ति के उमंग और उत्साह के साथ भव्य एवं गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रातः 9 बजे से आरम्भ हुए इस समारोह में महाविद्यालय परिवार, विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, रोवर्स और रेंजर्स की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

जैसे ही प्राचार्य डॉ. अब्दुल क़ादिर ख़ान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, सम्पूर्ण परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर मातृभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा और निष्ठा व्यक्त की।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में डॉ. ख़ान ने कहा—

“स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्र के गौरव, त्याग और बलिदान की पवित्र स्मृति है। यह दिन हमें यह सिखाता है कि स्वतंत्रता असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के अटूट साहस और अद्वितीय बलिदान का परिणाम है। अब हमारा कर्तव्य है कि हम शिक्षा को श्रेष्ठता, नैतिकता को आधार और देशभक्ति को जीवन का आदर्श बनाकर भारत को विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाएँ।”

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी, आपसी भाईचारा और राष्ट्रीय एकता के मार्ग पर चलकर आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ:

एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुशासन और देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदान सलामी परेड।

एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा ‘स्वच्छ भारत’ एवं ‘पर्यावरण संरक्षण’ पर आकर्षक नारे और प्रेरणादायक पोस्टर प्रदर्शनी।

रोवर्स और रेंजर्स के द्वारा
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ — देशभक्ति गीत, कविताएँ और नृत्य, जिनमें “ऐ मेरे वतन के लोगों” एवं “सारे जहाँ से अच्छा” जैसे गीतों ने सभी की आंखें नम कर दीं।

समापन अवसर पर सभी ने भारत की अखंडता, समृद्धि और विकास के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का कुशल संचालन अहमद अब्बास ख़ान ने किया।

उपस्थित गणमान्य अतिथि:
डॉ. शहज़ाद, पूर्व प्राचार्य बाबू खान, प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान, डॉ. शाहनवाज़ खान, डॉ कमरूद्दीन शेख,आर. पी. सिंह, डॉ. ममता सिंह, डॉ. अब्दुल हलीम हाशमी, डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. विवेक विक्रम, डॉ. अमित जायसवाल,डॉ सतीश दुबे,डॉ. शुभा सिंह, प्रवीण यादव, सलोनी, हिमांशी,तकरीम,फरहीन,एनसीसी ट्रेनर अंकित यादव एवं अदिति मिश्रा सहित जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक, महाविद्यालय परिवार तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां